{"_id":"69dbf46532c4fec06e0998a9","slug":"rise-in-cases-of-headaches-fever-and-cough-due-to-changes-in-the-weather-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157969-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मौसम में बदलाव से सिरदर्द बुखार और खांसी के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मौसम में बदलाव से सिरदर्द बुखार और खांसी के बढ़े मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज मे मरीजों काे परामर्श देते चिकित्सा प्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक। संवा
विज्ञापन
पडरौना। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने मर्ज के अनुसार दवाओं के साथ जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी।
बोदरवार संवाद के अनुसार, सत्यनारायण, अखिलेश, खुशी, चंपा देवी,सुरेंद्र गुप्ता, शांन्तनु, नीतू सिंह, अंजू, इंद्रजीत गौड़, विमलेश, धुरूप साहनी समेत करीब साठ मरीजों का प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज ने इलाज किया।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, जोगनी स्थित न्यू पीएचसी में लगभग 25 मरीजों का उपचार हुआ। 60 वर्षीय कुसुम देवी ने बताया कि उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा है। 24 वर्षीय मन्केश ने बताया चार दिन से खांसी और सर्दी से परेशान हैं। मेडिकल स्टोर से दवा ली, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसी तरह 13 वर्षीय विक्की यादव को बुखार, 11 वर्षीय समर को खुजली और 36 वर्षीय रमिता देवी ने बुखार व सर्दी की समस्या बताई। डाॅ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मौसम बदलने पर ऐसे मरीज बढ़ जाते हैं।
उजारनाथ संवाद के अनुसार, करमैनी पीएचसी में खुजली, वायरल बुखार के अलावा चर्म रोग के मरीजाें की संख्या अधिक रही। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मेले में दो बजे तक 30 मरीजों की जांच की गई।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, न्यू पीएचसी में 65 मरीजों का इलाज हुआ। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि मधुमेह के रोगियों की संख्या अधिक थी। लालाछपरा से मनोज मौर्य, सौखत, नौका टोला के निजामुद्दीन, महेंद्र गुप्ता, तीहरवा के राजू राजभर, डम्मर छपरा के शिरोमणि कुशवाहा को मधुमेह की शिकायत थी।
Trending Videos