{"_id":"6a554b0e70f176edbd0be550","slug":"rocket-to-soar-in-janglipatti-900-students-to-showcase-scientific-skills-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-163682-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जंगलीपट्टी में उड़ेगा रॉकेट, 900 छात्र दिखाएंगे वैज्ञानिक काैशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जंगलीपट्टी में उड़ेगा रॉकेट, 900 छात्र दिखाएंगे वैज्ञानिक काैशल
विज्ञापन
जंगली पट्टी में प्रक्षेपण स्थल से सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव को 800 मीटर दूर ऑब्जर्वेशन प्वाइंट दि
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरवलिया बाजार। सेवरही क्षेत्र स्थित जंगलीपट्टी में इसरो और इंस्पेस के सहयोग से आयोजित होने वाली दूसरे सीजन की मॉडल रॉकेट्री व कैनसैट इंडिया छात्र प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं।
इस बार प्रतियोगिता में देशभर के साथ-साथ कुशीनगर, देवरिया और पूरे पूर्वांचल के इंजीनियरिंग कॉलेजों के करीब 900 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
सोमवार को सांसद शशांक मणि और सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पिछले वर्ष बनाए गए आरसीसी प्रक्षेपण स्थल (लॉन्च पैड) और प्रस्तावित ऑब्जर्वेशन प्वाइंट का जायजा लिया।
सांसद ने आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए। इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या बढ़ने के कारण व्यवस्थाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता अक्तूबर माह से नवंबर तक होगी। सीडीओ ने पिछले वर्ष आयोजित प्रतियोगिता का पूरा डॉक्यूमेंटेशन और वीडियो देखा।
इस मौके पर धीरज त्रिपाठी, केशव पांडेय, अभिषेक शुक्ला, प्रिंस चतुर्वेदी, केशव शर्मा, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे।ो