{"_id":"6a554bc572a3b80eef0570e6","slug":"seven-trains-cancelled-three-to-run-on-diverted-routes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-163636-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सात ट्रेनें निरस्त, तीन बदले रूट से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सात ट्रेनें निरस्त, तीन बदले रूट से चलेंगी
Tue, 14 Jul 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/कप्तानगंज। गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य को लेकर 16 से 21 जुलाई तक प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य होगा।
21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित सात पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि नकहा जंगल से 20 व 21 जुलाई को चलने वाली नकहा जंगल-नरकटियागंज सवारी गाड़ी, गोरखपुर कैंट से 18 से 21 जुलाई तक चलने वाली गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। नरकटियागंज से 19, 20, 21 व 23 जुलाई को चलने वाली नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी, गोरखपुर कैंट से 19, 20, 21 व 24 जुलाई को चलने वाली गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी, नरकटियागंज से 19 व 24 जुलाई को चलने वाली नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
छपरा से 20 व 21 जुलाई को चलने वाली छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी, गोरखपुर से 20 व 21 जुलाई को चलने वाली गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी और नरकटियागंज से 20, 21 व 22 जुलाई को चलने वाली नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी को निरस्त कर दिया गया है।
अमृतसर से 19 व 20 जुलाई को चलने वाली अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन के चलते इस ट्रेन का मैंगल गंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघुली, सिसवा बाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी व मोतीपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा रक्सौल से 21 जुलाई को चलने वाली रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सीवान-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव पिपराइच स्टेशन पर नहीं रहेगा। आनंद विहार टर्मिनस से 20 जुलाई को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलाई जाएगी।