सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students enthralled with their cultural presentation

Kushinagar News: सांस्कृतिक प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने मोहा मन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Students enthralled with their cultural presentation
सुकरौली में आयोजित बेसिक विभाग के कार्यक्रम में पुरस्कृत छात्र।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुकरौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली प्रथम में सोमवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांध दिया। नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं के जरिए बच्चों ने प्रतिभा के प्रदर्शन साथ बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही कक्षा आठ के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इससे माहौल भावुक हो उठा।
Trending Videos

मुख्य अतिथि जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा ही समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही मंच देने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed