{"_id":"69ac8e30a4ce4c87a50ca13f","slug":"the-department-seized-four-vehicles-including-two-school-vehicles-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-155965-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो स्कूल वाहन समेत चार गाड़ियां विभाग ने की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो स्कूल वाहन समेत चार गाड़ियां विभाग ने की सीज
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिवहन विभाग ने शनिवार को अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। काॅमर्शियल में प्रयुक्त हो रहे एक प्राइवेट वाहन समेत चार वाहनों को सीज पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि शनिवार को परिवहन विभाग की तरफ से कसया और एनएच-28 पर संचालित वाहनों की जांच की गई। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट में पंजीकृत वाहन का प्रयोग काॅमर्शियल के रूप में करते हुए बच्चों को ले जाया जा रहा था। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने कोई भी वैध कागज नहीं दिखाया। इसको गंभीरता से लेते हुए वाहन को सीज कर पुलिस को सौंप दिया गया। इसी तरह विभाग के पीटीओ बलवंत सिंह ने कसया में वाहन जांच के दौरान प्राइवेट में पंजीकृत एक स्कूल वाहन को सीज कर दिया। इसका फिटनेस भी नहीं था। इसी तरह यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले दो अन्य मालवाहकों को सीज कर पुलिस को सौंपा गया है। एआरटीओ ने चेताया कि यह जांच अभियान चलता रहेगा।
अभियान चलाकर होगी स्कूल वाहनों की जांच
पडरौना। परिवहन विभाग की तरफ से शीघ्र ही संघन जांच अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की जांच की जाएगी। कमियां मिलने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए थानावार वाहनों की सूची शिक्षा विभाग को भेजी जा रही है।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने कहा कि जिले में छोटे-बड़े 1677 स्कूल वाहन संचालित हैं। इनमें 85 स्कूल वाहन अनफिट हैं। एक अप्रैल से शुरू हाे रहे नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए पंजीकृत स्कूल वाहनों की फिटनेस की वैधता सुनिश्चित कराने के लिए जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। अभियान में इस तथ्य का विशेष परीक्षण किया जाएगा कि बार-बार नोटिस के बावजूद फिटनेस नहीं कराने के कारणों का परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके लिए थानावार स्कूल वाहनों की सूची शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग को भी उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे स्कूल वाहनों की जांच पर विशेष जोर दिया जाएगा, जो 15 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे निजी वाहनों की भी जांच की जाएगी, जिनका उपयोग विद्यार्थियों को ढोने के लिए विद्यालय प्रबंधन करता है। स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने की भी सख्ती से जांच की जाएगी।
Trending Videos