सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Government Has Nominated Five Councilors for the Khalilabad Municipality.

Kushinagar News: नगर पालिका खलीलाबाद के लिए शासन ने नामित किए पांच सभासद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
The Government Has Nominated Five Councilors for the Khalilabad Municipality.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन की पहल पर राज्यपाल ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के लिए पांच लोगों को सभासद नामित किया गया है। इसके साथ ही जिले की विभिन्न नगर पंचायतों के लिए भी सभासदों का मनोनयन किया गया है।
Trending Videos

उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग छह के मुताबिक नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के लिए ऊषा पांडेय निवासी मिश्रौलिया, मुरलीधर जायसवाल निवासी दुर्गानगर, कन्हैया वर्मा निवासी गोलाबाजार, सतविंदर पाल उर्फ जज्जी व सर्वजीत पासवान निवासी बगहिया खलीलाबाद को सभासद मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर पंचायत हैंसरबाजार- धनघटा के लिए लक्ष्मी नारायण दूबे निवासी बेलौरा, अशोक यादव निवासी गागरगाड़-दो व दिलीप कुमार निवासी हैंसर बाजार को सभासद नामित किया गया है, जबकि नगर पंचायत हरिहरपुर के लिए समय देव पांडेय निवासी रंगपाल नगर, विद्यावती श्रीवास्तव निवासी पटेल नगर, पंकज कन्नौजिया निवासी सूर्यनगर, नगर पंचायत मगहर के लिए सुनीता यादव निवासी अंजना शहीद, अरुण कुमार गुप्ता निवासी रानीबाजार, गौरव निषाद निवासी काजीपुर मगहर को सभासद मनोनीत किया गया है।
नगर पंचायत मेंहदावल के लिए बीमा शुक्ला निवासी एकलामाफी, सुशीला पाठक निवासी टेडुआ, अतुल सिंह निवासी सोनबरसा मेंहदावल, नगर पंचायत धर्मसिंहवा के लिए राजू पांडेय निवासी धर्मसिंहवा, रविंद्र गौतम निवासी धर्मसिंहवा कौशाम्बी, चंद्रभान निषाद निवासी बैरियाहवा मेंहदावल, नगर पंचायत बेलहरकला के लिए प्रेमलता राय निवासी बेलहरकला, हरिप्रसाद गौड़ निवासी वार्ड छह, महेंद्र निषाद निवासी खुर्जहना को सभासद नामित किया गया है।
इसी प्रकार बखिरा उर्फ बाघनगर के लिए नवल किशोर त्रिपाठी निवासी बूंदीपार, फूलमती जायसवाल निवासी बंदीपार बखिरा, दिवाकर निषाद निवासी बिहारे रमवापुर को सभासद मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed