सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Continue this practice of worship in the same manner even after Ramadan.

Kushinagar News: रमजान के बाद भी इसी तरह इबादत का सिलसिला जारी रखें

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
Continue this practice of worship in the same manner even after Ramadan.
मदरसा तालीमुल कुरान सेमरियावां में रमजान की 27 वीं की रात को दीनी जलसे का आयोजन हुआ-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। मदरसा तालीम उल कुरान सेमरियावां में सोमवार की रात दीनी तब्लीगी दावत जलसा आयोजित किया गया। इसमें बस्ती मंडल के तीनों जिले के विभिन्न जगहों के रोजेदार शामिल हुए।
Trending Videos


इस दौरान तब्लीगी जमात के बस्ती मंडल के अमीर मौलाना महमूद अहमद कासमी ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि जबान को काबू में रखें। आंख पर कंट्रोल रखें। मुसलमान अल्लाह की निगरानी में है। पशु पक्षियों से प्रेम करो। किसी के मां-बाप को गाली मत दो। इनकी कदर व इज्जत करो। माहे रमजान खत्म होने के बाद भी मस्जिद को आबाद रखो। नमाज की पाबंदी करो। धन की लालच न करो। किसी को बुरा मत कहो। छोटा बनकर रहो। कलम, कसम, कदम सोच समझ करो उठाओ। दिल बड़ा रखो, क्षमा करने की क्षमता रखें। भाई, रिश्तेदार, पड़ोसी के लिए दिल में जगह रखें। अल्लाह की मदद देखना चाहते दिल बड़ा करो। लोगों की मदद करो। रमजान के चंद दिन बचे हैं सच्ची पक्की तोबा करें। 27 वीं की विशेष रात को जागकर इबादत की तोबा किया दुआएं मांगी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान मौलाना मो मुस्तकीम वास्तवी के लिए विशेष दुआएं मांगी। 15 मिनट तक मांगी गई दुआएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed