सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of Youth Arrives in Chapra Purvi Village from Gurugram; Outbreak of Wailing Ensues

Kushinagar News: गुरुग्राम से चपरा पूर्वी गांव पहुंचा युवक का शव, मची चीख पुकार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
Body of Youth Arrives in Chapra Purvi Village from Gurugram; Outbreak of Wailing Ensues
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी एक युवक की गुरुग्राम में करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। सरयू नदी के बिडहर घाट पर उसका दाह संस्कार किया गया। चपरा पूर्वी गांव निवासी सीताराम उर्फ तेज प्रताप (32)पुत्र जोखन गुरुग्राम में एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार को काम करते समय उसे करंट लग गया। बेहोशी हालत में फैक्टरी के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
Trending Videos

सीताराम की मौत की सूचना उसी दिन परिवार के लोगों को मिली तो वह शोक में डूब गए मंगलवार की सुबह उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्राम प्रधान हरिराम यादव ने बताया कि सीताराम का दाह संस्कार सरयू नदी के बिडहर घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed