{"_id":"69b9f4c0653ec3ce8a002c17","slug":"questions-begin-to-be-raised-regarding-the-quality-of-road-construction-kushinagar-news-c-209-1-kld1025-147620-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में 27 करोड़ रुपये से बन रही विकास खंड मुख्यालय से बौधरा घूरापाली मार्ग निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
विदित हो कि विकास खंड मुख्यालय के बगल से बौधरा होते हुए घूरापाली तक सड़क निर्माण की स्वीकृति शासन से मिली है। 14 किलोमीटर लंबी यह सड़क क्षेत्र के विकास के लिए मुख्य कड़ी है। इस सड़क पर 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने सड़क का शिलान्यास भी कुछ दिन पूर्व किया। सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होते ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जबकि यह सड़क 5.5 मीटर चौड़ी होनी है।
साथ ही इसका ऑक्सीकरण भी होना है, लेकिन मानक के विपरीत कार्य देखकर क्षेत्र के लोग नाराज हैं। क्षेत्रीय निवासी श्याम करण, हरिश्चंद्र यादव, दीपचंद, विवेक सिंह, परमात्मा सिंह आदि का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता के साथ ठेकेदार मजाक कर रहे हैं। बाइडिंग खोदाई के बाद उसकी ड्रेसिंग की जानी चाहिए। रोड साइड से मिट्टी हटाकर रोलर चलाया जाए। जब मिट्टी कंपैक्ट हो जाए तब उस पर जीएसबी डाली जाए। लेकिन यहां खोदाई करके मिट्टी में मिक्स कर जीएसबी डाली जा रही है। इससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
लोगों ने जिलाधिकारी तथा प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग से गुणवत्ता युक्त सड़क निर्माण की मांग उठाई है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ईश्वर चंद्र सिंह का कहना है कि डंपर से बीच सड़क पर गिट्टी गिरा दी गई जिसे हटवाया गया है। जो गिट्टी मिट्टी के साथ मिल गई है। वह निकलवा कर साफ कराई जाएगी और मानक के अनुसार सड़क निर्माण कराया जाएगा।
Trending Videos