{"_id":"69c59dbc2b5bb34cc205bb93","slug":"the-school-chalo-abhiyan-go-to-school-campaign-will-also-be-conducted-in-government-and-aided-secondary-schools-kushinagar-news-c-209-1-kld1025-148126-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी चलेगा स्कूल चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी चलेगा स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से एक से 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा।
आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। अभियान के तहत कक्षा नौं से प्रत्येक कक्षा में छात्र-छात्रा का शत प्रतिशत नामांकन निकट के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में कराया जाएगा। शासन स्तर से माॅनीटरिंग सेल का गठन होगा। जिले में 25 राजकीय, 34 सहायता प्राप्त सहित 210 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं।
नया शिक्षा सत्र शुरू होने में पांच दिन शेष हैं, लेकिन माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक शत प्रतिशत नामांकन कराने की कवायद तेज हो गई है। एक अप्रैल से माध्यमिक विद्यालयों में नया सत्र शुरू होगा। पहले यह अभियान मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा तक सीमित था, लेकिन अब इसे माध्यमिक विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा।
पहला चरण एक से 15 अप्रैल तक चलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से विशेष नामांकन अभियान संचालित करेंगे। इसके लिए प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक रजिस्टर रखा जाएगा। इसमें गत शैक्षिक सत्र में कक्षा-आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र- छात्रा का विवरण दर्ज होगा।
विशेष अभियान के दौरान शिक्षकों की टीम घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेगी। आठवीं उत्तीर्ण नौवीं, 10वीं और 11वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत नामांकन कक्षाओं में कराया जाएगा। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से एक से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है।
Trending Videos