{"_id":"69c198cf3f3174a083063e1d","slug":"the-stage-for-the-international-buddhist-conclave-will-be-set-at-the-mahaparinirvana-site-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-156867-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महापरिनिर्वाण स्थली में सजेगा अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महापरिनिर्वाण स्थली में सजेगा अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का मंच
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में 31 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट की भव्यता और सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने विकास भवन सभागार में सोमवार को नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी को समन्वय स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव कुशीनगर की छवि को निखारेगा, इसलिए इसे आकर्षक बनाने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। टेंट, मंच और बुनियादी ढांचे के लिए 25 मार्च तक वर्क ऑर्डर जारी करने व 29 मार्च तक तैयारियाें पूरा करने के निर्देश दिए। वीआईपी, वक्ताओं और प्रतिभागियों को समयबद्ध तरीके से निमंत्रण भेजने के निर्देश दिए गए। कहा कि कॉन्क्लेव धार्मिक ही नहीं, बल्कि इसमें सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा होगी। 29 मार्च तक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में युवा एवं शिक्षक सम्मेलन, किसान व महिला सम्मेलन, आशा कार्यकर्ता सम्मेलन के कार्यक्रम भी होंगे। अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कॉन्क्लेव के दौरान सुरक्षा से लेकर स्वागत, अतिथियों के ठहरने और सुरक्षा को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। भिक्षुओं और विदेशी मेहमानों के लिए होटलों और सुगम यातायात की पुख्ता व्यवस्था, सुरक्षा के लिए एएसपी प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से यातायात और सुरक्षा प्लान तैयार करने को कहा गया है। वहीं, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, क्रिएटिव टीम और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस और ''रन फॉर पीस'' का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम वैभव मिश्र सहित सभी एसडीएम व नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos