सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The students' faces lit up upon receiving their progress reports and awards.

Kushinagar News: प्रगति रिपोर्ट व पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
The students' faces lit up upon receiving their progress reports and awards.
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। सांथा विकास क्षेत्र के मंझरिया प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को उनकी प्रगति रिपोर्ट दी गई। प्रगति रिपोर्ट व पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
Trending Videos

प्राथमिक विद्यालय मंझरिया के अध्यापक कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र, छात्राओं को प्रगति पत्र दिया गया। इसमें कक्षा-5 में कुमारी साक्षी गौड़ ने सर्वाधिक अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्पिता कनौजिया द्वितीय व नाजिस तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार कक्षा-4 में सबसे ज्यादा अंक शताक्षी को मिले। वह कक्षा में प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि मारूतिन्नदन द्वितीय, स्नेहा, आर्यन एवं आर्यन तीसरा स्थान प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा-3 में कुमारी फिरदौस प्रथम वसीम द्वितीय व रीतेश यादव कक्षा में तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा-दो में कुमारी सौम्या प्रथम परी द्वितीय व कुमारी रिया कक्षा में तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार कक्षा-एक में दीपिका प्रथम, रीतेश द्वितीय मिदहत तृतीय स्थान पर रहे। सभी उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को एआरपी सांथा राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार पांडेय, उमाशंकर शुक्ला, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश राय एवं प्रमोद कुमार पाठक द्वारा शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कांती देवी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक कालेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार राय, अखिलेश त्रिपाठी, पवन मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed