{"_id":"6a837103c8e5987da00f2d82","slug":"the-two-and-a-half-year-old-child-was-found-after-four-hours-the-accused-fled-after-seeing-the-police-cordon-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166004-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार घंटे बाद मिल गया ढाई वर्षीय बच्चा, पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार घंटे बाद मिल गया ढाई वर्षीय बच्चा, पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी भागा
Tue, 18 Aug 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बरामद बच्चे के साथ पुलिस,स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकीनगर। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के जानकीनगर चौराहे से सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे मोबाइल बनवाने आया युवक दुकानदार के ढाई वर्षीय बालक को बाइक पर बैठाकर ले गया। सूचना के चार घंटे के अंदर पुलिस ने बच्चे को सकुशल सकुशल ढूंढ़ निकाला। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बच्चे को घस वालों को सौंप दिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार जानकीनगर निवासी संदीप शर्मा मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। सोमवार को उनकी दुकान पर पूर्व परिचित युवक राममिलन यादव उर्फ बिहारी निवासी बगहवा, थाना धनहा, पश्चिमी चंपारण (बिहार) मोबाइल बनवाने आया था। इसी दौरान वह संदीप के ढाई वर्षीय बेटे बालाजी उर्फ अतुल शर्मा को प्यार-दुलार करने लगा। आरोप है कि वह बच्चे को बहाने से बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया।
कुछ देर बाद परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की। युवक को फोन करने पर उसने बच्चे के साथ रविंद्रनगर में होने की बात कहीं और जल्द लौटने का भरोसा दिया। उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। संदीप शर्मा ने करीब शाम पांच बजे पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीओ सिटी राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम, रविंद्रनगर धूस पुलिस और धनहा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सर्विलांस और अन्य माध्यमों से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के बगहवा गांव स्थित उसके घर पर दबिश दी। रात करीब नौ बजे पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी बच्चे को छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सीओ सिटी ने बताया पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।