फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be an agitation to resolve teachers' issues.

Kushinagar News: शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए होगा आंदोलन

Sun, 02 Aug 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
There will be an agitation to resolve teachers' issues.
पडरौना। शहर के बीआरसी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक हुई। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

बैठक में चयन वेतनमान, एक दिन के वेतन की कटौती, बीआरसी स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय, सीसीएल व मेडिकल अवकाश से संबंधित समस्याएं, एनपीएस के प्रकरण, विभागीय अनियमितताएं और बीआरसी स्तर की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आशीष मिश्रा, महेश कर्णधार, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राकेश पांडेय, नागेंद्र तिवारी, केशव गोविंद राव, रवींद्र नारायण पांडेय, ब्रजभूषण पांडेय, उदय सिंह, राहुल उपाध्याय, श्रीधर पांडेय, नितेश राय, अजिताभ तिवारी, घनश्याम वर्मा, हरिनारायण त्रिपाठी, अरुण गोविंद राव, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed