सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three sugarcane farmers were awarded for their highest yield.

Kushinagar News: सर्वाधिक उपज के लिए तीन गन्ना किसान पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three sugarcane farmers were awarded for their highest yield.
विज्ञापन
खड्डा। गन्ने की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने और अधिक उपज लेने वाले किसानों को सम्मानित करने के लिए गन्ना विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को क्षेत्रीय गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वाधिक उपज लेने के लिए जिले के तीन गन्ना किसानों को उप गन्ना आयुक्त एपी सिंह ने पुरस्कृत किया।
Trending Videos

गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच (गोरखपुर) के पूर्व वैज्ञानिक ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार, पुरस्कृत किसानों में पडरौना गन्ना विकास परिषद के ग्राम खेसिया के अजय (1232 क्विंटल प्रति हेक्टेयर), खड्डा गन्ना विकास परिषद के ग्राम सोहरौना के देवी प्रसाद (1193 क्विंटल प्रति हेक्टेयर) और खड्डा क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल के पंकज कुमार (1165 क्विंटल प्रति हेक्टेयर) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की सलाह दी और कहा कि इससे उपज बढ़ेगी और खुशहाली आएगी। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed