{"_id":"69c992ede445e911000af199","slug":"transport-corporation-buses-to-run-on-rural-routes-travel-will-become-easier-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1039-148271-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ग्रामीण रूटों पर चलेंगी परिवहन निगम की बसें, आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ग्रामीण रूटों पर चलेंगी परिवहन निगम की बसें, आसान होगा सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब गांवों तक लोगों के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। इससे ग्रामीणों का सफर आसान हो जाएगा। इन बसों को ग्राम पंचायतों, ब्लाॅकों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। इसमें बसों का अनुबंध परिवहन निगम के साथ करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत जिले के विभिन्न रूटों के लिए सात बस चालकों ने आवेदन किया है।
जिले में 754 ग्राम पंचायतें है। इसमें 1727 गांव और नौ ब्लॉक हैं। इस योजना से इन ग्राम पंचायतों को परिवहन सेवा मिल सकेगी। योजना के अंतर्गत 15 से 28 सीटर वाहनों को परिवहन निगम से अनुबंध पर चलाने की तैयारी है। इसमें सात बस मालिकों ने आवेदन किया है। इस योजना के लागू होने से ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। घर के पास से ही वाहन की व्यवस्था मिलेगी। रूट तय करने की प्रक्रिया चल रही है। वैसे मेंहदावल क्षेत्र से सेमरियावां के दानोंकुईया, धनघटा क्षेत्र से गिरधरपुर, बनकटवा होकर खलीलाबाद सहित अन्य मार्गों पर बसें चलाई जानी है।
-- -- -- -- --
ग्राम पंचायतों को ब्लाॅक मुख्यालयों से जोड़ा जाएगा। सात बस मालिकों ने आवेदन किया है। जल्द ही रूट तय कर दिए जाएंगे। पूरा प्रयास है कि ऐसे सभी रूट शामिल किए जाएं, जहां परिवहन निगम की बसें नहीं चलती हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
-आयुष भटनागर, एआरएम
Trending Videos