{"_id":"6a6cff7f3193ee7d22088d51","slug":"villagers-voiced-their-concerns-at-the-chaupal-and-received-assurances-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-164869-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौपाल में ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौपाल में ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं, मिला आश्वासन
Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नंदलाल छपरा और नरहरिया में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार के तरफ से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया।
दोनों ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपाल के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया था, लेकिन वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। इसके बावजूद ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों एवं प्रशासकों ने चौपाल का संचालन कर ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
ग्राम पंचायत नरहरिया में आयोजित चौपाल में ग्राम पंचायत सचिव रवि सिंह ने मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, राशन वितरण, मनरेगा तथा अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज समय से उपलब्ध कराने की अपील की। इस दौरान प्रशासक भोला जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं ग्राम पंचायत नंदलाल छपरा में आयोजित चौपाल में ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुशवाहा ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। कार्यक्रम में प्रशासक अख्तर हुसैन भी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, शौचालय, सड़क, पेयजल सहित अन्य स्थानीय समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित सचिवों ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।