{"_id":"69c59c193a05482fc6020c71","slug":"water-supply-halted-villagers-grapple-with-drinking-water-shortage-kushinagar-news-c-209-1-kld1025-148139-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पानी की आपूर्ति ठप, पेयजल की दुश्वारी झेल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पानी की आपूर्ति ठप, पेयजल की दुश्वारी झेल रहे ग्रामीण
विज्ञापन
सांथा के लोहरसन में बनी पानी की टंकी -संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड सांथा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लोहरसन में समस्याओं का अंबार है। पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई पानी की टंकी बदहाल स्थिति में है। एक वर्ष से पानी की आपूर्ति यहां से नहीं हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बनाई गई नाली भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, जिससे घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर पसर रहा है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
लोहरसन गांव की आबादी दस हजार के करीब है। एक दशक पूर्व यहां पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। कुछ वर्ष से यहां से पेयजल आपूर्ति हो रही थी, लेकिन एक वर्ष से तकनीकी समस्या के कारण टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को दूषित पेयजल का सेवन करना पड़ रहा है। गांव में कई स्थानों पर नाली का निर्माण कराया गया है। नाली टूटने के कारण घरों का पानी मुख्य मार्गों पर पसर रहा है।
इससे लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा महसूस हो रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।
क्या कहते हैं ग्राम पंचायत के लोग
लोहरसन गांव निवासी हफीजुर्रहमान का कहना है कि पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण देशी हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है। इससे शुद्ध पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। मोहम्मद रईस का कहना है कि नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की निकासी ठीक तरीके से नहीं हो रही है। सड़क के किनारे ही गंदा पानी पसर रहा है। जफरुद्दीन ने कहा कि गांव में समस्याओं का अंबार है, जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। अब्दुल हमीद अदम अहमद मोहम्मद अहमद का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर पानी की टंकी बनाई गई, लेकिन उससे पानी नहीं मिल पाना यह व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।
गांव में जो भी समस्याएं हैं, उसके निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया जाएगा। नाली निर्माण व पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीरता से प्रयास किया जाएगा
-विवेकानंद मिश्र, खंड विकास अधिकारी, सांथा
Trending Videos