{"_id":"6a6b8e6e460e44a2e90f163b","slug":"10-foot-long-python-found-caught-in-a-net-in-the-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-181252-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में जाल में फंसा मिला 10 फुट लंबा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में जाल में फंसा मिला 10 फुट लंबा अजगर
Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
जाल में फंसे अजगर को मुक्त करते वन कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। उत्तर निघासन वन रेंज क्षेत्र के पचपेड़ी गांव में बृहस्पतिवार को खेत के पास लगे जाल में करीब 10 फीट लंबा अजगर फंस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अजगर को बांग्लहा तकिया जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
पचपेड़ी गांव निवासी शिव प्रकाश मौर्य के घर के पास खेत में लगे जाल में अजगर फंसा दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही उत्तर निघासन वन रेंज की टीम के वन दरोगा शुभम, अक्षय मौर्य और मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब 10 फीट लंबे अजगर को जाल से सुरक्षित बाहर निकालकर बंगलहा तकिया जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
उत्तर निघासन वन रेंज के रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।