फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire breaks out due to short circuit in ICICI Lombard office AC; major accident averted.

Lakhimpur Kheri News: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कार्यालय के एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा

Thu, 30 Jul 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out due to short circuit in ICICI Lombard office AC; major accident averted.
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड। संवाद
लखीमपुर खीरी। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के कार्यालय में बृहस्पतिवार को दोपहर एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। धुआं उठते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक कार्यालय में लगे ऑटोमैटिक फायर सेफ्टी सिस्टम ने आग पर काबू पा लिया था। दमकल कर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर दोबारा आग लगने की आशंका को भी समाप्त किया।
विज्ञापन


ब्रांच मैनेजर अनुज अवस्थी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने लगा। धुआं सेंसर के सक्रिय होते ही स्प्रिंकलर सिस्टम स्वतः चालू हो गया, जिससे आग तुरंत बुझ गई। उन्होंने बताया कि यदि फायर सेफ्टी सिस्टम समय पर काम नहीं करता तो आग पूरे कार्यालय में फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed