फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacks and injures elderly woman, carries off goat.

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए ने वृद्धा पर हमला कर किया घायल, बकरी ले गया

Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks and injures elderly woman, carries off goat.
निघासन। धौरहरा वन रेंज के शाहपुर मजरा पढुआ गांव में बृहस्पतिवार को बकरी चरा रही एक वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई, जबकि तेंदुआ एक बकरी को उठाकर खेत की ओर भाग गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी जमुना देवी (60) गांव के बाहर अन्य लोगों के साथ बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान खेतों से निकले तेंदुए ने उनपर झपट्टा मार दिया। महिला के शोर मचाने और साथ मौजूद लोगों के हल्ला करने पर तेंदुआ उन्हें छोड़कर एक बकरी को दबोचते हुए खेतों में भाग चला। परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पहले भी तेंदुए ने जमुना देवी की पुत्री बदाला देवी पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। उस दौरान तेंदुआ दो बकरियों को भी मार चुका था। बताया जाता है कि इसी क्षेत्र के चंदैयापुर और देवीपुरवा गांवों में भी तेंदुए के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद वन विभाग ने दो अलग-अलग तेंदुओं को पिंजरे में पकड़कर कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल में छोड़ा था। इसके बावजूद क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे हमलों से लोगों में भय का माहौल है। आए दिन पालतू पशुओं का शिकार किया जा रहा है और लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से स्थायी और प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed