सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1080 meritorious students of high school and intermediate were honored in Gola

Lakhimpur Kheri News: गोला में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 1080 मेधावी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 21 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
1080 meritorious students of high school and intermediate were honored in Gola
गोला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मौजूद विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नीलकंठ मैदान में नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के 1080 मेधावियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी और पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि शिक्षा साधारण परिवार के बच्चों को भी आगे बढ़ने का सामर्थ्य देती है। मेधावियों का सम्मान युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करता है। अरविंद गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में मेहनत और अनुशासन की भावना मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड दी।
कार्यक्रम को सुरजन लाल वर्मा, संजय अवस्थी, महेंद्र त्रिपाठी, विश्वनाथ सिंह, विनोद स्वर्णकार, डॉ. निर्मल सिंह और शैलेंद्र सक्सेना ने संबोधित किया। संचालन संजीव दीक्षित ने किया। इस मौके पर डॉ. अभिषेक मेहरोत्रा, प्रोफेसर पंकज सिंह, डॉ. कमलेश वर्मा, गणेश शंकर गौतम, अशोक कनौजिया, डॉ. मनोज वर्मा, रामकुमार गौतम, अरुण अवस्थी, डीपी श्रीवास्तव, संजय तिवारी, डॉ. आदर्श दीक्षित और दिनेश कुमार यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
--------------
दिवंगत मेधावी को दी श्रद्धांजलि
समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर के मेधावी छात्र अंश दीक्षित पुत्र शिव प्रकाश दीक्षित निवासी बग्घून के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed