सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A generator wheel broke and fell on a house and a bus, killing a woman

Lakhimpur Kheri News: जनरेटर का चक्का टूटकर घर और बस पर गिरा, महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 21 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A generator wheel broke and fell on a house and a bus, killing a woman
इसी जनरेटर का टूटा व्हील-संवाद
विज्ञापन
महेवागंज। भीरा मार्ग स्थित एक कारखाने में चल रहे जनरेटर का व्हील (चक्का) टूटकर घर और बस पर जा गिरा। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कस्बे की पुलिस चौकी के पास कोट कपूरा इंजीनियरिंग वर्क्स नाम से कारखाना संचालित है। बृहस्पतिवार शाम कारखाने में लगा जनरेटर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे उसका भारी-भरकम चक्का टूटकर हवा में उछल गया। चक्के का एक हिस्सा यात्री बस से टकराया, जबकि दूसरा टुकड़ा करीब 100 मीटर दूर एक घर में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घर में टिनशेड के नीचे बैठी बेगम (50) पत्नी सत्तार की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार भीरा निवासी युवती मनीषा और एक युवक घायल हो गए। कारखाने में काम कर रहा युवक इसरार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कारखाना संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और तहरीर दी है। चर्चा रही कि चौकी के नजदीक हादसा होने के बावजूद पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। सदर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इसी जनरेटर का टूटा व्हील-संवाद

इसी जनरेटर का टूटा व्हील-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed