{"_id":"6a32e4fa8783024fb80d9540","slug":"a-boy-who-went-to-take-out-a-buffalo-drowned-in-the-sharda-drain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177755-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भैंस निकालने गया बालक शारदा नाले में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भैंस निकालने गया बालक शारदा नाले में डूबा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौरहरा। गांव समरदाबदाल में शारदा नाले में डूबने से रामसिंह के 11 वर्षीय पुत्र विशाल की मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने गोताखारों की मदद से शव तलाश लिया।
गांव समरदाबदाल निवासी रामसिंह का पुत्र विशाल मंगलवार शाम अपने दादा नोखेलाल के साथ गांव के बाहर शारदा नाले के पास भैंस चराने गया था। नोखेलाल के अनुसार, शाम करीब छह बजे एक भैंस नाले में चली गई। उसे बाहर निकालने के लिए विशाल पानी में उतरा, लेकिन अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नाले में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में गोताखोरों को विशाल का शव नाले में मिल गया। एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
चार दिन बाद मिला लालमन का क्षत-विक्षत शव
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के दहौरा नाले में मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए 12 वर्षीय लालमन पाल का क्षत-विक्षत शव बुधवार शाम मिल गया। बालक रविवार शाम से लापता था।
ग्राम पंचायत बेल्तुआ के मजरा भट्ठापुरवा निवासी रामप्रताप पाल का पुत्र लालमन रविवार शाम नाले के किनारे गया था। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर उसे गहरे पानी में खींच लिया था।
चार दिनों तक चले अभियान के बाद बुधवार शाम गोताखोरों को नाले से बालक के शरीर के अवशेष मिले। हादसे के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के नदी-नालों और जलाशयों में मगरमच्छों व घड़ियालों की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। ग्रामीणों ने जलस्रोतों के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
बालक की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। शरीर के अवशेष मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
- अशोक कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वनाधिकारी