फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A budget of Rs 30 crore has been released for the wages of the workers of VBJI Ramji Yojana.

Lakhimpur Kheri News: वीबीजीरामजी योजना के श्रमिकों की मजदूरी के लिए 30 करोड़ का बजट जारी

Tue, 18 Aug 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 30 crore has been released for the wages of the workers of VBJI Ramji Yojana.
लखीमपुर खीरी। वीबीजीरामजी योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान समय से करने के लिए शासन ने 30 करोड़ दो लाख रुपये का बजट जारी किया है। योजना की शुरुआत एक जुलाई से मनरेगा की जगह की गई थी और नियमों के तहत ग्राम पंचायतों में काम भी शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

नई योजना में जॉबकार्ड धारकों को एक दिन काम करने पर 300 रुपये मजदूरी दी जा रही है।
अब तक जिले में तीन लाख 63 हजार से अधिक श्रमिक काम कर चुके हैं। इन सभी को निर्धारित दर के अनुसार मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। भुगतान सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में किया जाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम रोजगार अमित सिंह परिहार ने बताया कि काम करने वाले सभी श्रमिकों को समय से मजदूरी देने के निर्देश दिए गए हैं। बरसात के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव होने से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद श्रमिकों के भुगतान में देरी न हो, इसके लिए बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed