फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard devoured a calf in Bathua

Lakhimpur Kheri News: बथुआ में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला

Tue, 18 Aug 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a calf in Bathua
महेंद्र सिंह के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तेंदुए की गतिविधि। स्रोत: सोशल मीडिया
निघासन। बेलरायां रेंज के बथुआ बीट में सोमवार रात तेंदुए ने घर के बाहर बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। तेंदुआ बछड़े को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। वहीं, रविवार रात नौरंगाबाद फार्म निवासी महेंद्र सिंह के घर में बंधे भैंस के पड्डे को भी तेंदुए ने निवाला बना लिया। तेंदुए की गतिविधियां घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हुई हैं। लगातार दो स्थानों पर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बथुआ बीट के आसपास पिछले कई दिनों से तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है। सोमवार रात तेंदुए ने रमेश के घर के बाहर बंधे बछड़े को निशाना बनाया। हमले के बाद वह बछड़े को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को खेत में बछड़े का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

नौरंगाबाद फार्म में भी तेंदुए ने रविवार रात महेंद्र सिंह के घर में बंधे भैंस के पड्डे पर हमला किया। इसके बाद से आसपास के ग्रामीणों में भी भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी को देखते हुए नौरंगाबाद फार्म में महेंद्र सिंह के घर और बथुआ गांव में एक-एक पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed