{"_id":"6a849cbad5fc7f911c0a99d2","slug":"youth-dies-after-consuming-raw-liquor-uproar-ensues-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-182713-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कच्ची शराब पीने के बाद युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कच्ची शराब पीने के बाद युवक की मौत, हंगामा
Tue, 18 Aug 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विलाप करती महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। निघासन-पलिया रोड स्थित बुझवा तिराहे पर सोमवार देर रात 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजन ने कच्ची शराब पीने के बाद मौत होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह शव को एक घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया।
परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के समझाने के बाद परिजन शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेज दिया।
ग्राम बुझवा निवासी मोहन उर्फ लाले पुत्र रामचरन सोमवार को बुझवा तिराहे पर गया था। परिजनों का आरोप है कि तिराहे के पास एक घर में अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जाती है। आरोप है कि मोहन ने वहीं शराब पी थी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, रात करीब तीन बजे मोहन तिराहे के पास गंभीर हालत में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे संभाल पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजनों ने शव को कथित शराब विक्रेता के घर के सामने रख दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।
सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत हुई है। सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद खुलासा होगा। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।