फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Notices issued to several officials, including the SDM, for not inspecting schools

Lakhimpur Kheri News: स्कूलों का निरीक्षण न करने पर एसडीएम समेत कई अधिकारियों को नोटिस

Tue, 18 Aug 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to several officials, including the SDM, for not inspecting schools
लखीमपुर। परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार और कमियों को दूर कराने के लिए शासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बावजूद खीरी में कई अधिकारी नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। जुलाई की निरीक्षण रिपोर्ट में स्थिति सामने आने के बाद डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सातों तहसीलों के एसडीएम समेत कई अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


निरीक्षण में लापरवाही करने वालों में सदर, धौरहरा, गोला, मोहम्मदी, निघासन, पलिया और मितौली के एसडीएम शामिल हैं। बताया गया कि सदर एसडीएम ने पिछले कई महीनों से परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया है। अधिकारियों को हर महीने निरीक्षण के संबंध में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं आया।
विज्ञापन


इसी तरह धौरहरा, ईसानगर, गोला, निघासन, पलिया, पसगवां, रमियाबेहड़ और मितौली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने जुलाई में एक भी स्कूल का निरीक्षण नहीं किया। इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। मितौली और पलिया के खंड विकास अधिकारियों को भी निरीक्षण न करने पर जवाब-तलब किया गया है। वहीं गोला, रमियाबेहड़ और मितौली के एडीओ पंचायत ने भी स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा निघासन और पलिया के नायब तहसीलदार तथा बांकेगंज, बेहजम, बिजुआ, गोला, लखीमपुर और मितौली के पूर्ति निरीक्षकों से भी निरीक्षण में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों से एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed