{"_id":"6a74c619e3e5e7d1aa0e4fbf","slug":"a-web-of-dangers-lurks-in-the-city-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-181832-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शहर में बिछा खतरों का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शहर में बिछा खतरों का जाल
Thu, 06 Aug 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी कॉलोनी से ओवर ब्रिज पर जाने पर सामने ऊंचाई पर लगे होर्डिंग फ्रेम। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बरसात के मौसम में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग भी समय-समय पर तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर रहा है। ऐसे में शहर के कई व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भवनों की छतों पर लगे अवैध होर्डिंग और उनके भारी-भरकम फ्रेम लोगों की जान पर खतरा बने हुए हैं।
नगर पालिका खुद मान रही है कि ये बिना अनुमति लगाए गए हैं, लेकिन इन्हें हटाने की कार्रवाई अब तक नहीं हुई। शहर के सबसे व्यस्त आर्य कन्या चौराहे पर एक पुराने भवन की छत पर कई बड़े होर्डिंग लगे हैं। आसपास कई स्कूल होने के कारण सुबह और छुट्टी के समय बच्चों, अभिभावकों तथा वाहनों की भारी भीड़ रहती है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। तेज हवा या आंधी में यदि इनमें से कोई फ्रेम गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है।
इसी तरह रेलवे स्टेशन के सामने ओवरब्रिज, रोडवेज बस स्टेशन रोड तथा पंजाबी कॉलोनी से ओवरब्रिज पर चढ़ते समय भी ऊंचाई पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं। इन स्थानों पर दिनभर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है।
विज्ञापन
नगर पालिका के अनुसार भवन की छत पर होर्डिंग लगाने से पहले आवेदन लिया जाता है। इसके बाद भवन का निरीक्षण और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से संरचनात्मक जांच कराई जाती है। जांच रिपोर्ट संतोषजनक मिलने पर ही अनुमति जारी होती है। प्रशासन और नगर पालिका की ओर से तय स्थानों और निर्धारित मानकों के अनुसार ही होर्डिंग लगाए जा सकते हैं। अति व्यस्त चौराहों, कम स्थान, बिजली के तारों के आसपास तथा जहां लोगों के आवागमन में बाधा हो, वहां होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं है। होर्डिंग के फ्रेम मजबूत होना भी अनिवार्य है, ताकि आंधी-तूफान में गिरने का खतरा न रहे।
वर्जन
शहर में लगे भारी-भरकम होर्डिंग और उनके फ्रेम बिना अनुमति के हैं। संबंधित लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। एक-दो दिन में दोबारा नोटिस जारी कर सभी अवैध फ्रेम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
-- -- -- -- -- --
इन स्थानों के लिए दी गई है अनुमति
नगर पालिका ने सौजन्या चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, कलक्ट्रेट गेट, डीसी रोड, आंबेडकर तिराहा, एलआरपी, बेहजम और नौरंगाबाद चौराहे समेत करीब 50 से 55 स्थानों पर टेंडर के माध्यम से होर्डिंग लगाने की अनुमति दी है। इसके बावजूद शहर में अवैध होर्डिंगों की भरमार है।

पंजाबी कॉलोनी से ओवर ब्रिज पर जाने पर सामने ऊंचाई पर लगे होर्डिंग फ्रेम। संवाद- फोटो : 1