सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man was electrocuted while working on a high-tension line

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट लगने से युवक झुलसा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A young man was electrocuted while working on a high-tension line
झुलसा युवक
विज्ञापन
धौरहरा। गड़रियनपुरवा निवासी धीरेंद्र (30) रविवार शाम गुदरिया गांव के पास हाईटेंशन लाइन की खराबी ठीक करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
Trending Videos

रविवार को आई तेज आंधी के कारण गुदरिया गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, शिकायत मिलने पर संविदा कर्मी लाइनमैन इंद्रेश कुमार और सरयू प्रकाश शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि मनमतपुर और गुदरिया गांव के बीच धीरेंद्र खंभे पर चढ़कर टूटे तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जेई विकास सिंह ने बताया कि धीरेंद्र विभाग का कर्मचारी नहीं है। उन्हें किसी व्यक्ति के करंट लगने की सूचना मिली है, मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed