सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain halts cricket's pace, postpones tournaments and matches

Lakhimpur Kheri News: बारिश से थमी क्रिकेट की रफ्तार, टूर्नामेंट और मैच स्थगित

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rain halts cricket's pace, postpones tournaments and matches
गोला के स्टेडियम में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी/भीखमपुर। जिले में रविवार को हुई बारिश ने क्रिकेट प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम बिगाड़ दिया। जलभराव और गीले मैदानों के कारण गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थगित करना पड़ा, जबकि भदूरा, सिंगाही और भीखमपुर में चल रहे टूर्नामेंट भी प्रभावित हुए।

नगर के श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में रविवार से 16 दिवसीय गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होना था, लेकिन दोपहर में हुई बारिश से मैदान में पानी भर गया। आयोजन समिति के मंत्री केके शुक्ला ने बताया कि जलभराव के कारण उद्घाटन स्थगित कर दिया गया है। मौसम साफ रहने पर अब उद्घाटन सोमवार शाम छह बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कस्बा भदूरा में चल रहा युवा छत्रपति क्रिकेट टूर्नामेंट और सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट भी बारिश के कारण स्थगित कर दिए गए। आयोजकों ने बताया कि मैदान सूखने के बाद मैचों की नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

भीखमपुर में अमर शहीद राजनारायण मिश्र स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन घरथनिया और आरसीबी के बीच मैच शुरू ही हुआ था कि तेज बारिश होने लगी। मैदान में पानी भरने से मैच रद्द करना पड़ा। आयोजक सौरभ मिश्र ने बताया कि सोमवार को भी लीग मैच नहीं खेला जाएगा। अगली सूचना एक दिन पहले जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed