{"_id":"6a1c720b493a53f7390c0e3a","slug":"education-and-organization-are-the-strength-of-society-minister-in-charge-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-176455-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और संगठन ही समाज की ताकत : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और संगठन ही समाज की ताकत : प्रभारी मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद के सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों का किया जा रहा सम्मान। स्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से रविवार को वैश्य महासम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी दिलीप गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने वैश्य समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की शक्ति उसके संगठन में निहित है। आपसी सहयोग, सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक सोच के माध्यम से समाज और राष्ट्र दोनों को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि एमएलसी अनूप गुप्ता ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए युवाओं को परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, अंकित दास, जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, सुशील गुप्ता सहित समाज के लोग, पदाधिकारी, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos