{"_id":"6a1c72921e0b50b25f0e8844","slug":"the-city-was-jammed-due-to-the-crowd-of-bed-candidates-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-176452-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बीएड अभ्यर्थियों की भीड़ से जाम में फंसा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बीएड अभ्यर्थियों की भीड़ से जाम में फंसा शहर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की दूसरी पाली समाप्त होने के बाद रविवार शाम शहर की यातायात व्यवस्था पर अचानक दबाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के एक साथ निकलने से कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया, जबकि रोडवेज और निजी बस अड्डों पर भी भीड़ उमड़ पड़ी।
जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों को शामिल होना था। शाम पांच बजे दूसरी पाली समाप्त होते ही जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, स्वामी श्यामप्रकाश इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और धर्मसभा इंटर कॉलेज के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मी लगातार जुटे रहे। प्रमुख चौराहों पर वाहनों का संचालन नियंत्रित कर जाम हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के कारण यातायात देर तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
उधर, रोडवेज बस स्टेशन और निजी बस अड्डों पर भी अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। परीक्षा देकर लौटने वाले छात्र-छात्राओं के कारण बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों में भी काफी भीड़ देखने को मिली।

Trending Videos