सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Additional arrangements for 30 roadways buses for the Home Guard examination

Lakhimpur Kheri News: होमगार्ड परीक्षा को लेकर 30 रोडवेज बसों की अतिरिक्त व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 24 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Additional arrangements for 30 roadways buses for the Home Guard examination
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में होने वाली होमगार्ड परीक्षा को लेकर रोडवेज प्रशासन ने भी तैयारी की है। गोला डिपो से 30 अतिरिक्त बसों की डिमांड की है, ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही डिपो प्रशासन ने सभी चालकों व परिचालकों की अवकाश पर रोक लगा दी है।
Trending Videos

जनपद के 16 केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल को दो-दो पालियो में होमगार्ड की परीक्षा होनी है। प्रत्येक पाली में 6528 अभ्यर्थीं परीक्षा देंगे। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा में 39168 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ अभिभावक भी होंगे। इसके अलावा जनपद के बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अन्य जनपदों में परीक्षा लेने को जाएंगे। लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि होमगार्ड परीक्षा को लेकर विशेष तैयार की है। हमारे डिपो के पास 15 निगम व 87 अनुबंधित बसें हैं।
इसके अलावा गोला डिपो से 30 अतिरिक्त बसों की डिमांड की है। जरूरत पड़ी तो और बसों को मंगा लिया जाएगा। किसी भी दशा में परीक्षार्थियों को आने-जाने के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed