फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After returning from the police station, the body of the youth was found hanging from a tree

Lakhimpur Kheri News: कोतवाली से लाैटने के बाद युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Sun, 12 Jul 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
After returning from the police station, the body of the youth was found hanging from a tree
निघासन। अशोकनगर वार्ड प्रीतमपुरवा में रविवार शाम 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमिका के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली बुलाए जाने और पुलिस कार्रवाई की आशंका से वह मानसिक तनाव में था।
पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अशोकनगर वार्ड निवासी बलराम मौर्य के पुत्र विनीत (18) का शव गांव के उत्तर दिशा स्थित केले के खेत की मेड़ पर खड़े मेल्हौर के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। मृतक के पिता बलराम मौर्य ने बताया कि विनीत का नौरंगाबाद गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, इसी तनाव में युवती ने कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। इस मामले में बीते सप्ताह सिंगाही थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने निघासन कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रविवार को पुलिसकर्मियों के बुलावे पर वह अपने पुत्र के साथ कोतवाली पहुंचे थे, जहां शाम तक फैसला होने की बात कही गई। उनका कहना है कि इसी तनाव के बाद विनीत ने यह कदम उठा लिया। ग्रामीणों के मुताबिक विनीत कस्बे की एक मोटरसाइकिल एजेंसी में काम करता था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण घर पहुंच गए। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed