सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An elderly woman who had come to her daughter's home in Nepal committed suicide by hanging herself in the Dudhwa forest.

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में बेटी के घर आई बुजुर्ग महिला ने दुधवा के जंगल में फंदे से लटककर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
An elderly woman who had come to her daughter's home in Nepal committed suicide by hanging herself in the Dudhwa forest.
विज्ञापन
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र के दुधवा जंगल में उत्तराखंड से अपनी बेटी के घर नेपाल आई एक 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
Trending Videos


उत्तराखंड के हल्द्वानी के थाना सितारगंज के भवानीपुर चोरगलिया निवासी भोजराज अपनी 76 वर्षीय पत्नी नारायणी देवी के साथ नेपाल के कंचनपुर जिला स्थित अमरबस्ती में अपनी बेटी राजकुमारी और दामाद ठग्गू के घर घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे नारायणी देवी काफी आहत थीं। इसी नाराजगी में वह घर से निकल गईं और सीमा पार कर गौरीफंटा कोतवाली के तहत दुधवा जंगल के अंदर करीब दो सौ मीटर भीतर जाकर एक पेड़ के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। गौरीफंटा कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका के पति भोजराज ने मौके पर आकर शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed