{"_id":"69d936c24155566e160a2e96","slug":"ruchi-yadav-won-the-200m-race-in-the-under-14-category-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-172545-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अंडर 14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रुचि यादव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अंडर 14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रुचि यादव ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे-संवाद
विज्ञापन
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में शुक्रवार को दो दिवसीय बालिका वर्ग की रीजन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 80 जवाहर नवोदय विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पहले दिन अंडर-14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आगरा ए संकुल की रुचि यादव, शॉटपुट में वाराणसी ए की अंकिता यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लखनऊ संकुल की सुरभि पटेल, शॉटपुट में हरिद्वार ए की विजया ने बाजी मारी। 3000 मीटर दौड़ में अमेठी (लखनऊ संकुल) की अंशिका ने बाजी मारी। वहीं अंडर-19 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आगरा बी संकुल की पिंकी और 800 मीटर दौड़ में लखनऊ बी संकुल की चाहत सिंह प्रथम रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी मनरेगा अमित सिंह परिहार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर ट्रैक पर खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का आगाज किया।
शुभारंभ अवसर पर संगीत शिक्षक एके पांडे के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रतियोगिता में लखनऊ, वाराणसी, आगरा और हरिद्वार संकुल की 187 छात्राएं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नूपुर गोस्वामी ने किया।
इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य आरके सिंह, सतीश प्रसाद, आरसी यादव, एनडी वर्मा, अनिल सिंह, प्रीति पाठक, आशा जोशी, योगेश कुमार, दीपक सत्यार्थी, कमलेश वर्मा, नीरू कुशवाहा, इमरान समर मौजूद रहे।
Trending Videos