सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Champions Cup Season 2 begins, Pihu Panthers team wins the match

Lakhimpur Kheri News: चैंपियंस कप सीजन दो का शुभारंभ, पीहू पैंथर्स की टीम ने जीता मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Champions Cup Season 2 begins, Pihu Panthers team wins the match
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के सीतापुर रोड स्थित रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान पर चैंपियंस कप सीजन दो का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबले में पीहू पैंथर्स ने रायबरेली क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले दिन कुल चार मैच हुए। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया।
Trending Videos

पहले बल्लेबाजी करते हुए रायबरेली की टीम 115 रन पर सिमट गई। इसमें आयुष ने 47 गेंदों पर 56 रन बनाए। जबकि सूर्य कटियार ने तीन विकेट लिए। इधर जवाब में उतरी पीहू पैंथर्स ने 7.1 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। तनु ने नाबाद 62 और शशि ने नाबाद 36 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में श्रीकुंज पैथोलॉजी स्ट्राइकर को रॉयल क्रिकेट अकादमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रॉयल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 230 रन बनाए जिसमें अभिषेक ने 39 गेंदों पर 65 और अतीक ने 33 गेंदों पर 51 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव ने तीन विकेट लिए, जवाब में श्रीकुंज पैथोलॉजी स्ट्राइकर की टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। इशू ने 22 रन बनाए जबकि नासिर मलिक ने तीन और राजदीप ने दो विकेट लिए।
तीसरे मुकाबले में गोला क्रिकेट अकादमी ने न्यू फैमिली बाजार टाइटंस को हराया, गोला क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में न्यू फैमिली बाजार टाइटंस की टीम 127 रन ही बना सकी, अंश शुक्ला ने 49 रन बनाए जबकि अभय ने तीन विकेट लिए।
इधर चौथे मैच में रायबरेली क्रिकेट अकादमी ने ईडन क्रिकेट अकादमी को पराजित किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए रायबरेली ने 20 ओवर में 161 रन बनाए, आयुष ने 29 और आश्रित ने 27 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अंशुमान शुक्ला ने तीन और फैसल शाह ने दो विकेट लिए, जवाब में ईडन क्रिकेट अकादमी की टीम 11.2 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। मैच के दौरान श्याम मोहन श्रीवास्तव, मनीष बंसल, पीयूष अवस्थी, उत्कर्ष अवस्थी, धर्मवीर सिंह और आदर्श पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed