{"_id":"6a51338e1918f52afa0a454a","slug":"apply-for-admission-in-navodaya-vidyalaya-by-31st-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-179548-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 31 तक करें नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 31 तक करें नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन
Fri, 10 Jul 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) के माध्यम से होगा।
नवोदय विद्यालय समिति के अनुसार आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। छात्र-छात्राएं अथवा उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थी का वर्तमान सत्र में मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना तथा निर्धारित आयु व अन्य पात्रता शर्तें पूरी करना आवश्यक है।
चयनित विद्यार्थियों को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा, भोजन, पुस्तकें और अन्य आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है।