{"_id":"6a5133c7795107994c056b9d","slug":"nepal-stolen-government-scorpio-found-in-kailali-after-10-months-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-179562-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : कैलाली में 10 महीने बाद मिली लूटी गई सरकारी स्कॉर्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : कैलाली में 10 महीने बाद मिली लूटी गई सरकारी स्कॉर्पियो
Fri, 10 Jul 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
जेन जी आंदोलन के दौरान लूटी गई बरामद स्कार्पियो। स्रोत: सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। जेन जी आंदोलन के दौरान लूटी गई सुदूर पश्चिम विश्वविद्यालय की सरकारी स्कॉर्पियो 10 महीने बाद कैलाली में बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी छिपाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गत वर्ष नौ सितंबर को जेन जी आंदोलन के दौरान धनगढ़ी के हसनपुर स्थित सुदूरपश्चिम विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के डीन डॉ. हेमनाथ जोशी के घर 7-8 लोगों का समूह पहुंचा था। आरोप है कि उपद्रवी वहां से सरकारी स्कॉर्पियो लूटकर भाग गए थे।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि स्कॉर्पियो कैलाली की घोड़ाघोड़ी नगरपालिका-2 स्थित लीगासैनी सॉ-मिल एवं फर्नीचर उद्योग में छिपाकर रखी गई है। छापे में पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली। पहचान छिपाने के लिए उसका हुलिया बदल दिया गया था।
विज्ञापन
कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी एवं प्रवक्ता योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि फर्नीचर उद्योग के मालिक अर्जुन कार्की को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।