{"_id":"6a5134344cf5fd06900b58e0","slug":"train-delays-havent-improved-in-the-past-month-and-a-half-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-179552-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेढ़ महीने से नहीं सुधरी ट्रेनों की लेटलतीफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेढ़ महीने से नहीं सुधरी ट्रेनों की लेटलतीफी
Fri, 10 Jul 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर पहुंची ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लखनऊ-पीलीभीत और मैलानी रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले करीब डेढ़ महीने से कई ट्रेनें लगातार विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 8:45 बजे के बजाय करीब 12:30 बजे लखीमपुर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों के साथ ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को भी परेशानी हुई। कई यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
गोमतीनगर-पीलीभीत ट्रेन संख्या 55086, डालीगंज-मैलानी ट्रेन संख्या 55084, मैलानी-सीतापुर ट्रेन संख्या 55081 और डालीगंज-मैलानी ट्रेन संख्या 55088 भी लगातार देरी से लखीमपुर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर एक्सप्रेस के यात्री राम औतार ने बताया कि सुबह ट्रेन में सवार होने के बावजूद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक वह केवल लखीमपुर ही पहुंच सके, जबकि उन्हें पीलीभीत जाना था। यात्री गोपाल मिश्रा, दिनेश कश्यप, आरती और सुमनदेवी ने बताया कि ट्रेनों की लगातार देरी से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
-- -
ट्रेन को सुबह 8:45 बजे लखीमपुर पहुंचना था, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंची। गर्मी में इतना लंबा इंतजार और धीमा सफर काफी परेशानी भरा रहा।
-रंजीत राज, यात्री, पीलीभीत
-- -- -- -- -- -- --
पिछले कुछ समय से यात्रियों को घंटों ट्रेन और स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। गर्मी में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
-मनोज कुमार मिश्रा, यात्री, लखीमपुर
-- -- -- --
कई स्थानों पर रेलवे के कार्य चल रहे हैं। कहीं ब्लॉक लिया गया है तो कहीं मेंटेनेंस हो रहा है। इसी कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। दो-चार दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
-महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, डीआरएम

लखीमपुर पहुंची ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद- फोटो : सांकेतिक