फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New tender pending, fertilizer is being lifted on the old tender

Lakhimpur Kheri News: नया टेंडर लंबित, पुराने टेंडर पर हो रहा खाद का उठान

Fri, 10 Jul 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
New tender pending, fertilizer is being lifted on the old tender
लखीमपुर खीरी। खरीफ सीजन में किसानों तक समय पर उर्वरक पहुंचाने के बीच पीसीएफ की खाद परिवहन व्यवस्था चर्चा में है। नए परिवहन टेंडर की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। तकनीकी बिड भी नहीं खुली है। इस बीच खाद का उठान जारी है, जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की 132 सहकारी और 11 गन्ना समितियों समेत कुल 145 समितियों तक खाद पहुंचाने की जिम्मेदारी पीसीएफ की है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नए ट्रांसपोर्टर का चयन अभी नहीं हुआ है। इसके बावजूद खाद का उठान कराया जा रहा है। सूत्रों का यह भी दावा है कि पुराने टेंडर का अनुबंध समाप्त हो चुका है और उसका विस्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन

जिले में खाद का पर्याप्त भंडारण है, लेकिन परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से समितियों तक समय पर आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। इससे किसानों को समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई किसानों को खाद लिए बिना लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिम्मेदार बोले
पीसीएफ के जिला प्रबंधक प्रवीण कुमार राना ने बताया कि नए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी बिड एक-दो दिन में खुलने वाली है। फिलहाल खाद का उठान पुराने टेंडर पर कराया जा रहा है। एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार ने बताया कि पीसीएफ की निगरानी उनके स्तर से होती है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed