{"_id":"69c57c75c82cbe9cdb0e721b","slug":"as-evening-approached-there-was-a-rush-for-petrol-the-police-had-to-be-called-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-171358-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शाम होते ही पेट्रोल के लिए भी आपाधापी... बुलाना पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शाम होते ही पेट्रोल के लिए भी आपाधापी... बुलाना पड़ी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के पास झंडी पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के फ्यूल स्टेशनों पर शाम के समय अचानक भीड़ बढ़ गई। शहर से लेकर देहात तक पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों की लंबी कतारें लग गईं। हालत यह हो गई कि रात को पंपों पर पुलिस बुलाना पड़ी। लोग वहां से बिना पेट्रोल लिए जाने को तैयार ही नहीं हो रहे थे।
जिले में विभिन्न कंपनियों के 286 फ्यूल स्टेशन हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद अफवाहों के चलते लोगों में जल्दबाजी देखी गई।
दोपहर तक हालात सामान्य रहे, लेकिन शाम होते ही पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी। बाइकों और कारों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के नौरंगाबाद चौराहे स्थित एक फ्यूल स्टेशन सुबह से बंद रहा। सूत्रों के मुताबिक वहां स्टॉक खत्म हो
गया था।
सीतापुर रोड स्थित रिलायंस पंप, संकटा देवी चौराहे का लक्ष्मी पेट्रोल पंप, निघासन रोड, झंडी पंप (रोडवेज के पास) और एलआरपी चौराहे पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाहों के बीच ईंधन भरवाने की होड़ से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- --
निघासन रोड पर नायरा फ्यूल स्टेशन पर बढ़े दाम
निघासन रोड स्थित नायरा फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए जाने की बात सामने आई है। कुछ उपभोक्ताओं के अनुसार, पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 100.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल के दाम में भी करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी बताई जा रही है।
Trending Videos