सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhakiyu Chaduni protests against India-US trade deal

Lakhimpur Kheri News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू चढूनी का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Chaduni protests against India-US trade deal
डीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आह्वान पर जिले के किसानों ने जिला अध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
Trending Videos

किसानों ने ज्ञापन के जरिये मांग की कि प्रस्तावित ट्रेड डील को तत्काल रोका जाए। जिला अध्यक्ष ने आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि यदि यह समझौता लागू होता है तो इसका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस डील के लागू होने पर फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल सकेगा और विदेशी कंपनियां व बड़े पूंजीपति किसानों का शोषण करेंगे, जिससे खेती पर संकट गहराएगा। उन्होंने आशंका जताई कि किसान अपनी ही जमीन पर मजदूरी करने को मजबूर हो सकते हैं।किसानों ने सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महासचिव मोहम्मद सईद खान, जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम यादव, मोहम्मद आरिफ, गुरु साहब सिंह, गुरदेव सिंह, गुलजार सिंह, इसरार गाजी, अमनदीप सिंह, अमरिंदर सिंह और राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed