{"_id":"6a65c4cb97a6f2cae50b44c4","slug":"car-hits-e-rickshaw-carrying-devotees-returning-from-temple-woman-dies-and-five-injured-in-lakhimpur-kheri-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: मेंढक मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: मेंढक मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल
Sun, 26 Jul 2026 02:22 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:22 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें ई-रिक्शा चालक भी शामिल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के ओयल कस्बा स्थित मेंढक मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि फरधान थाना क्षेत्र के गांव अमनिया निवासी संगीता वर्मा (45 वर्ष) पत्नी दिलेराम वर्मा अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ मेंढक मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद सभी ई-रिक्शा से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में संगीता वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना में नीलम देवी पत्नी जगदीश वर्मा, अंतिमा वर्मा पत्नी सुधीर, अनामिका पुत्री सुधीर कुमार सिंह, आरती वर्मा पत्नी अवनीत वर्मा निवासी बनवारीपुर महेवागंज तथा ई-रिक्शा चालक रफीक पुत्र जियाउल्ला निवासी बनवारीपुर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन