{"_id":"69f3938750a15634f8005f77","slug":"census-2027-self-enumeration-to-be-conducted-between-may-7-and-21-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-174056-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना-2027: सात से 21 मई के बीच होगी स्व गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना-2027: सात से 21 मई के बीच होगी स्व गणना
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में जनपदीय अधिकारियों की कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत सात से 21 मई के बीच होने वाली स्व-गणना को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
सीडीओ ने स्व-गणना (सेल्फ सर्वे) के फायदे बताते हुए कहा कि लोग घर बैठे मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी जानकारी भर सकते हैं, जिससे समय और श्रम की बचत होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लें।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने विभागीय कर्मचारियों से स्व-गणना पोर्टल पर अनिवार्य रूप से डेटा भरवाएं। इसके बाद सिस्टम से प्राप्त 11 अंकों की यूनिक आईडी प्रगणकों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे फील्ड में कार्य की गति और सटीकता बनी रहे।
स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए विभाग दिवस भी निर्धारित किए गए हैं, जिनमें अधिकारी और कर्मचारी स्वयं भाग लेने के साथ आमजन को भी प्रेरित करेंगे।
जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों को तृतीय चक्र का प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी और अंतिम चक्र में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। कार्यशाला में जनगणना कार्य निदेशालय से जिला प्रभारी दिव्यांक मिश्रा ने पोर्टल पर स्व-गणना की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया।
Trending Videos