सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chandrashekhar Roars at Bahujan bhaichara sanwad maha Rally Declares Fight for Reservation and Rights as Ultim

UP: बहुजन भाईचारा संवाद महारैली में गरजे चंद्रशेखर, आरक्षण और हक की लड़ाई को बताया सबसे बड़ा हथियार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: विकास कुमार Updated Sun, 29 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

चंद्रशेखर आजाद ने कहा हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले लोग हैं। अगर हमारे हक पर चोट होगी तो हम सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे। 

Chandrashekhar Roars at Bahujan bhaichara sanwad maha Rally Declares Fight for Reservation and Rights as Ultim
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में आजाद समाज पार्टी की ओर से सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित बहुजन भाईचारा संवाद महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही सोच वाली सरकार है और अब इसके पतन का समय शुरू हो चुका है।

Trending Videos

उन्होंने भीमराव आंबेडकर के संविधान की ताकत को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि हमारे अधिकार हमें किसी सरकार ने नहीं, बल्कि बाबा साहब के संविधान ने दिए हैं। इन्हें कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जब-जब बहुजन समाज एकजुट हुआ है, तब-तब सत्ता को झुकना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद ने कहा हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले लोग हैं। अगर हमारे हक पर चोट होगी तो हम सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और संगठन के रास्ते पर चलें और अपने अधिकारों के लिए सजग रहें।

तिकुनिया कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे मोटर साइकिल से पीड़ितों तक पहुंचे। उन्होंने कहा हम अन्याय के खिलाफ हर हाल में खड़े रहेंगे, चाहे कितनी भी बाधाएं आएं।

उन्होंने यह भी कहा कि वोट की ताकत से ही तिकुनिया कांड से जुड़े लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया गया, जो लोकतंत्र की असली ताकत है। अंत में उन्होंने बहुजन समाज से एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed