सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CISCE Result 2026 Lakhimpur Kheri toppers students

CISCE Result 2026: लखीमपुर खीरी में कक्षा 12 में रचित बने टॉपर, 10वीं में विशेष और अक्षत का पहला स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Apr 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी में आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने बाजी मारी है। इस बार दोनों कक्षाओं के टॉपर छात्र हैं। 10वीं में विशेष वाजपेयी और अक्षत संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आए हैं। वहीं 12वीं में रचित ने जिला टॉप किया है। 

CISCE Result 2026 Lakhimpur Kheri toppers students
छात्र रचित और विशेष वाजपेयी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सीआईएससीई ने बृहस्पतिवार को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। लखीमपुर खीरी जिले में इस बार छात्रों ने बाजी मारी है। 12वीं में पलिया स्थित गुरुकुल एकेडमी के छात्र रचित अग्रवाल 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। टॉपरों की सूची में पहला स्थान मिलने की जानकारी होते ही रचित के परिजन गदगद हो गए। 10वीं में जिला टॉप करने वाले लखनऊ पब्लिक स्कूल के विशेष बाजपेई ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

Trending Videos


सीआईएससीई बोर्ड से शहर में लखनऊ पब्लिक स्कूल के अलावा विवेकानंद एकेडमी भीरा, गुरुकुल एकेडमी पलियाकलां, इंडियन एकेडमी पलियाकलां, सेंट ऐन कॉलेज, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, एडमांटन पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने बताया कि 10वीं में 129 व 12वीं में 100 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जो सभी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 वीं के टॉपर 
12वीं के टॉप तीन में इस बार पलियाकलां के विद्यालयों के छात्र हैं। पहले स्थान पर गुरुकुल एकेडमी के रचित अग्रवाल-99 प्रतिशत, दूसरे स्थान पर 97.50 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से इसी स्कूल के अनिकेत कटियार व अनिवार्य तोमर रहे। सेंट एन स्कूल पलिया के हर्षदीप सिंह-97.25 प्रतिशत तीसरा स्थान हासिल किया।

10 वीं के टॉपर 
10वीं में लखनऊ पब्लिक स्कूल के विशेष बाजपेई व गुरुकुल एकेडमी पलियाकलां अक्षत प्रजापति ने संयुक्त रूप 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। द इंडियन एकेडमी पलिया की अग्रिम श्याम गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे व लखनऊ पब्लिक स्कूल के अवनेंद्र सिंह 97.80 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

रचित ने शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय 
रचित अग्रवाल ने 12वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पलिया क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रचित ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे स्कूल के शिक्षकों के साथ साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के शिक्षकों का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने विशेष रूप से गुरुकुल एकेडमी के प्रबंधक मुकेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सरल शिक्षण और लगातार सहयोग ने कठिन विषयों को आसान बना दिया। घर पर माता पिता की निरंतर प्रेरणा ने उन्हें हर चुनौती से लड़ने का साहस दिया।

फाइनेंशियल एनालिस्ट बनने का है लक्ष्य
छात्र रचित ने कहा कि वह कॉमर्स और फाइनेंस (वित्त) की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर फाइनेंशियल एनालिस्ट के रूप में देश की आर्थिक व्यवस्था में योगदान देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सीएमए के प्रोफेशनल कोर्स को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed