{"_id":"6a77699349038a234a051d99","slug":"conflict-over-construction-of-anganwadi-on-temple-land-work-stopped-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-181999-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंदिर की भूमि पर आंगनबाड़ी के निर्माण के लिए टकराव, काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंदिर की भूमि पर आंगनबाड़ी के निर्माण के लिए टकराव, काम बंद
Sat, 08 Aug 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनिया। बरसोला स्थित देवी मंदिर की भूमि पर बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण मंदिर के पुजारी बाबा बृजेश गिरि की शिकायत पर पुलिस ने रुकवा दिया। पुजारी ने उच्चाधिकारियों को पत्र देकर मंदिर की भूमि पर हो रहे सरकारी निर्माण को रोकने की मांग की थी।
पुजारी ने बताया कि ग्राम पंचायत सुथना बरसोला में खमरिया रोड पर मंदिर की गाटा संख्या 831 में करीब 3:30 बीघा भूमि है। इस पर ग्राम पंचायत निधि से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर निर्माण रुकवाने की मांग की।
ग्राम पंचायत प्रधान सफीक अहमद ने बताया कि अधिकारियों ने जगह की नाप कर आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए दी थी, जिसके चलते निर्माण कराया जा रहा था। अब काम बंद है।
विज्ञापन
वर्जन
जमीन मंदिर की ही है। बाबा ने प्रार्थनापत्र देकर निर्माण रुकवाने की मांग की थी। इस पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
शिवम कुमार, सीओ निघासन