{"_id":"6a776b1245541fca400a562f","slug":"two-youths-seriously-injured-in-two-e-rickshaw-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-182023-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा से हुए दो हादसों में दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा से हुए दो हादसों में दो युवक गंभीर
Sat, 08 Aug 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल का होता इलाज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओयल/निघासन। जिले में ई-रिक्शा से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में दो युवक गंभीर घायल हो गए। ओयल में युवक ई-रिक्शा से गिरा, जबकि निघासन में ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी।
ओयल में लखीमपुर की ओर से ई-रिक्शा में आ रहा वसीक पुत्र मुन्ना निवासी घोसियाना सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन किनारे जिंदबाबा मजार के पास अचानक ई-रिक्शा से बाहर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। डॉक्टर ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वसीक अत्यधिक शराब के नशे में था।
निघासन में पलिया मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के पास एक अगस्त की शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार अंकित को टक्कर मार दी। सेमरापुरवा पोस्ट लुधौरी निवासी उसके पिता सुरेश कुमार के अनुसार, अंकित निघासन स्थित हेयर कटिंग की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक अमरिका पुत्र कुन्नू निवासी देवीदीनपुरवा गलत दिशा में आकर बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन
अंकित को सीएचसी निघासन ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। उसके पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।